सच और सरोकार के साथ राजस्थान में उतरा Samachar Plus OTT
जयपुर।
डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नया और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ते हुए Samachar Plus OTT ने राजस्थान में अपने विस्तार का औपचारिक और सशक्त आग़ाज़ कर दिया है। इस पहल को प्रदेश में डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग और खोजी समाचारों के लिए एक नई दिशा के रूप में देखा जा रहा है।
राजस्थान में विस्तार के तहत प्रदेश के सभी जिलों से जुड़े रिपोर्टरों को संस्था की ओर से अधिकृत पहचान प्रदान की गई। इस अवसर पर संस्था के सीओओ दक्ष कुमार शर्मा ने सभी रिपोर्टरों को माइक आईडी एवं ऑथोरिटी लेटर सौंपे और Samachar Plus OTT के डिजिटल ऐप, कार्यप्रणाली, कंटेंट नीति और प्रसारण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान राजस्थान ब्यूरो प्रभारी रमाकांत गोस्वामी द्वारा संस्था के सीओओ दक्ष कुमार शर्मा का श्री बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर पारंपरिक एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने स्वागत को संस्था–टीम के आपसी विश्वास और सम्मान का प्रतीक बताया।
डिजिटल प्लेटफॉर्म की कार्ययोजना
सीओओ दक्ष कुमार शर्मा ने बताया कि Samachar Plus OTT का उद्देश्य परंपरागत खबरों से आगे बढ़ते हुए तथ्यों, दस्तावेज़ों और ज़मीनी सच्चाई पर आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। OTT प्लेटफॉर्म पर ग्राउंड रिपोर्ट,खोजी पत्रकारिता,प्रशासनिक जवाबदेही,भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दे,ग्रामीण एवं सीमावर्ती क्षेत्रों की समस्याओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
राजस्थान ब्यूरो प्रभारी की नियुक्ति
कार्यक्रम के दौरान रमाकांत गोस्वामी को Samachar Plus OTT का राजस्थान ब्यूरो प्रभारी नियुक्त किया गया जिम्मेदारी संभालते हुए रमाकांत गोस्वामी ने कहा—
“राजस्थान जैसे बड़े और संवेदनशील राज्य में Samachar Plus OTT को बुलंदी तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। संस्था ने जो विश्वास हम पर जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा और प्रदेश के हर जिले से सच्ची और निष्पक्ष आवाज़ सामने लाई जाएगी।
टीम की सक्रिय भागीदारी
इस मौके पर Samachar Plus OTT के आईटी हेड पुनीत,
जयपुर टीम से मुकेश मिश्रा, रतिराम गुर्जर सहित अन्य पत्रकार एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर राजस्थान में डिजिटल मीडिया को मजबूती देने का संकल्प लिया।
राजस्थान के हर जिले पर फोकस
कार्यक्रम में यह भी स्पष्ट किया गया कि Samachar Plus OTT के माध्यम से राजस्थान के प्रत्येक जिले से स्थानीय मुद्दों, जनआंदोलनों और प्रशासनिक गतिविधियों को डिजिटल मंच पर प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा, जिससे आमजन की आवाज़ सीधे शासन और व्यवस्था तक पहुंच सके।





Users Today : 75
Users Yesterday : 139