292 Views
संजीव चौधरी को NDTV में CTV ग्रोथ व रेवेन्यू हेड के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने अपनी इस नई जिम्मेदारी की जानकारी लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिए दी है। पोस्ट में उन्होंने बताया कि नए साल की शुरुआत के साथ ही वह NDTV में अपनी नई भूमिका शुरू कर रहे हैं।
LinkedIn पोस्ट में संजीव चौधरी ने लिखा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं NDTV में CTV ग्रोथ व रेवेन्यू हेड के के तौर पर एक नई भूमिका की शुरुआत कर रहा हूं।”
NDTV से जुड़ने से पहले संजीव चौधरी ‘रिपब्लिक वर्ल्ड’ में डिजिटल के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर काम कर रहे थे।
संजिव चौधरी को मीडिया इंडस्ट्री में 17 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले भी वह Digit, Mediascope और CNN-News18 जैसी कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं।






Users Today : 119
Users Yesterday : 337