Home » आवाजाही » नोएडा से प्रसारित News India चैनल से सीनियर एंकर रचना बंसल ने दिया इस्तीफा

नोएडा से प्रसारित News India चैनल से सीनियर एंकर रचना बंसल ने दिया इस्तीफा

731 Views

खबर नोएडा मीडिया से हैं यहां न्यूज इंडिया चैनल से सीनियर एंकर रचना बंसल ने इस्तीफा दे दिया हैं,रचना ने न्यूज इंडिया चैनल में अगस्त 2025 से अपनी नई पारी की शुरूआत की थी,आज उनके कार्यदिवस का आखिरी दिन था इस मौके पर न्यूज इंडिया चैनल में फेयर वेल पार्टी का आयोजन हुआ जिसमें चैनल टीम सहित सभी एंकर व स्टाफ की मौजूदगी रही

अब खबर ये हैं की एंकर रचना बंसल जल्द ही एक बड़े मीडिया ग्रुप से जुड़ने जा रही हैं जिसकी जानकारी जल्द ही देंगी

इसके पहले सीनियर एंकर रचना इंडिया न्यूज में बतौर (सीनियर एंकर) काफी लंबे समय से कार्यरत रही हैं

Tv 100,A2Z न्यूज,इंडिया न्यूज व FM न्यूज़ में आउटपुट हेड की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं

इंडिया न्यूज़(India News) में सीनियर एंकर रचना बंसल (Rachna Bansal) को ‘हम महिलाएं’ शो के लिए ENBA अवॉर्ड भी मिल चुका हैं

रचना बंसल को ये अवॉर्ड बेस्ट टॉक शो कैटेगरी(Best Social Issue Category) में मिला है।

इस शो को इंडिया न्यूज की एंकर रचना बंसल होस्ट करती थी, रचना मेहमान के साथ संजीदगी और अपनेपन का ऐसा रिश्ता बनाती हैं कि पूरा शो एक कहानी-सा चलता दिखता है

सीनियर एंकर रचना बंसल को उनके कार्य के लिए कई मीडिया अवार्ड्स से अब तक सम्मानित किया जा चुका हैं

Media4samachar की तरफ से एंकर रचना बंसल को नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं बधाई

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology