Home » टीवी » सैलरी मांग रही महिला पत्रकार से गाली-गलौज करने वाले नेशनल दस्तक न्यूज चैनल के ‘पेमेंट डकैत’ नवीन कुमार नंदन पर मुकदमे की मांग

सैलरी मांग रही महिला पत्रकार से गाली-गलौज करने वाले नेशनल दस्तक न्यूज चैनल के ‘पेमेंट डकैत’ नवीन कुमार नंदन पर मुकदमे की मांग

93 Views

मीडिया जगत में काम कराकर भुगतान न करने और पैसे मांगने पर गाली-गलौज करने का एक और गंभीर मामला सामने आया है। नेशनल दस्तक से जुड़े बताए जा रहे नवीन कुमार नंदन पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला पत्रकार को उसकी मेहनत की कमाई मांगने पर न सिर्फ अपमानित किया, बल्कि खुलेआम अभद्र और अश्लील गालियां भी दीं। आरोपों के मुताबिक, बहुजन-दलित-स्त्री विमर्श की आड़ लेकर मीडिया मंच चलाने वाले इस व्यक्ति का व्यवहार पूरी तरह आपराधिक और महिला विरोधी है।

पीड़िता और पत्रकार संगठनों ने इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है, ताकि मीडिया में बैठे ऐसे कथित ‘ठेकेदारों’ पर नकेल कसी जा सके, जो काम कराकर भुगतान से मुकर जाते हैं और सवाल उठाने पर धमकी व गालियों का सहारा लेते हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology