तनुजा मिश्रा Media4samachar ब्यूरो
देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (ITV Network) ने वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह पर और अधिक भरोसा जताते हुए उन्हें नए साल पर प्रमोशन का तोहफा दिया है। इसके तहत नेटवर्क ने अब उन्हें अपने हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) में मैनेजिंग एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी है।
Media4samachar से बातचीत में राकेश सिंह ने जानकारी दी हैं
राकेश कुमार सिंह इससे पहले यहां इनपुट डिपार्टमेंट में मैनेजिंग एडिटर (इनपुट) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। करीब दो साल पहले मैनेजमेंट ने उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर यह जिम्मेदारी दी थी। यहां वह ’आईटीवी नेटवर्क’ से जुड़े सभी प्लेटफॉर्म्स (इंडिया न्यूज, न्यूजएक्स, नेटवर्क के रीजनल चैनल्स, वेबसाइट और अखबार) के लिए कंटेंट की प्लानिंग और इनपुट का जिम्मा संभाल रहे थे।
राकेश कुमार सिंह एक दशक से ज्यादा समय से ‘आईटीवी नेटवर्क‘ के साथ काम कर रहे हैं। वह ‘आईटीवी ग्रुप‘ की कोर टीम का हिस्सा हैं। राकेश कुमार सिंह ने लंबे वक्त तक संसद कवर किया है। इसके अलावा पीएमओ, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय से लेकर तमाम बड़े मंत्रालयों को वर्षों तक कवर किया है। सरकारी मंत्रालयों के अंदरखाने की खबर हो, इनसाइड स्टोरी हो या कोई बड़ी ब्रेकिंग, उनके हुनर का लोहा दुनिया कई बार मान चुकी है।
आईटीवी नेटवर्क से जुड़े लोगों ने बताया कि राकेश कुमार सिंह बेहतरीन प्रोफेशनल होने के साथ-साथ अच्छे टीम लीडर और सुलझे हुए इंसान हैं। वह हमेशा टीम को साथ लेकर चलने में यकीन रखते हैं और अपनी टीम के हर साथी के सुख-दुख में साथ रहते हैं।
मीडिया4samachar की ओर से राकेश कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं






Users Today : 112
Users Yesterday : 603