Home » सुख-दुख » Republic Bharat: रिपब्लिक भारत चैनल से बुरी ख़बर,युवा पत्रकार की दफ्तर में अचानक मौत

Republic Bharat: रिपब्लिक भारत चैनल से बुरी ख़बर,युवा पत्रकार की दफ्तर में अचानक मौत

218 Views

Republic Bharat: अर्नब गोस्वामी कै चैनल रिपब्लिक भारत (इंग्लिश) से बुरी ख़बर सामने आ रही है। चैनल के डिजिटल टीम में कार्यरत 28 वर्षीय जिशु भट्टाचार्य की हार्ट अटैक से मौत का मामला सामने आया है। सहकर्मियों के मुताबिक, जिशु को कार्यालय परिसर में अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई और बाद में उनकी मृत्यु हो गई।

सूत्रों और सहकर्मियों का आरोप है कि जिशु पर लंबे समय से अत्यधिक वर्क प्रेशर था और हार्ट अटैक आने के बाद काफी देर तक उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता नहीं मिल सकी। यह भी कहा जा रहा है कि घटना के समय मौजूद सीसीटीवी फुटेज अहम सुलह-साक्ष्य हो सकती है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि प्रबंधन की ओर से फुटेज डिलीट किए जाने की संभावना है।

मामले के सामने आने के बाद मीडिया कर्मियों के बीच गहरी चिंता और आक्रोश है। कई पत्रकार संगठनों और सहकर्मियों ने निष्पक्ष जांच, सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और यह स्पष्ट करने की मांग की है कि आपात स्थिति में कार्यालय की एमर्जेंसी रिस्पॉन्स प्रणाली क्यों विफल रही।

फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम पर रिपब्लिक भारत प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर भी जांच को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। मामले की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय करने की मांग तेज होती जा रही हैं

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology