Home » प्रिंट » राष्ट्रीय सहारा में ‘बगावत’,यूनिट मैनेजर पीयूष बंका के खिलाफ कर्मचारियों का फूटा गुस्सा,जमकर नारेबाजी

राष्ट्रीय सहारा में ‘बगावत’,यूनिट मैनेजर पीयूष बंका के खिलाफ कर्मचारियों का फूटा गुस्सा,जमकर नारेबाजी

109 Views

गोरखपुर/Media4samachar: हिंदी पत्रकारिता जगत के बड़े संस्थानों में शुमार ‘राष्ट्रीय सहारा’ की गोरखपुर यूनिट से बड़ी खबर सामने आ रही है। संस्थान के भीतर चल रहा असंतोष अब सड़क पर उतर आया है। यूनिट मैनेजर पीयूष बंका की कार्यशैली और मनमानी से नाराज कर्मचारियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की।
​Media4samachar के पास मौजूद एक 16 सेकंड के वीडियो में कर्मचारी आक्रोशित होकर पीयूष बंका के खिलाफ नारे लगाते और अपना विरोध दर्ज कराते नजर आ रहे हैं।

​’70 साल के मैनेजर का 40 साल के कर्मचारियों पर अत्याचार’

आंदोलनकारी कर्मचारियों ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यूनिट मैनेजर पीयूष बंका खुद लगभग 70 वर्ष की आयु के होने के बावजूद संस्थान छोड़ने को तैयार नहीं हैं, लेकिन वे 40 साल के युवा और ऊर्जावान कर्मचारियों पर जबरन इस्तीफा देने के लिए दबाव बना रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि यह न सिर्फ भेदभावपूर्ण है, बल्कि संस्थान के प्रति समर्पित लोगों का अपमान भी है।

असंतोष की आग में झुलस रही गोरखपुर यूनिट

प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि जिन कर्मचारियों ने वर्षों तक मेहनत कर सहारा को खड़ा किया, आज उन्हें ही बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर ऊंचे पदों पर बैठे लोग अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं। कर्मचारियों ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि दबाव डालने की यह ‘तानीशाही’ नीति नहीं रुकी, तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा।
​फिलहाल गोरखपुर यूनिट में माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। सहारा प्रबंधन की इस अंदरूनी कलह ने मीडिया गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology