Home » Uncategorized » अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर पाना चाहते हैं सरकारी विज्ञापन,तो जल्द करें आवेदन

अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर पाना चाहते हैं सरकारी विज्ञापन,तो जल्द करें आवेदन

88 Views

केंद्र सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले सेंट्रल ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन (CBC) ने वेबसाइट और मोबाइल ऐप्स के लिए एक बार फिर टेक्निकल एम्पैनलमेंट विंडो खोल दी है। इसका मतलब है कि जो डिजिटल प्लेटफॉर्म सरकारी विज्ञापन पाना चाहते हैं, वे अब फिर से आवेदन कर सकते हैं।

CBC ने साफ किया है कि यह प्रक्रिया सिर्फ तकनीकी जांच के लिए है। इसमें किसी भी तरह की फाइनेंशियल बोली (रेट की बोली) नहीं मांगी जा रही है। तकनीकी तौर पर योग्य पाए जाने वाले प्लेटफॉर्म्स को बाद में CBC के तय L-1 रेट्स पर पैनल में शामिल किया जाएगा।

जिन वेबसाइट्स या मोबाइल ऐप्स ने पहले जारी किए गए RFP के तहत आवेदन कर रखा है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। तकनीकी जांच पूरी होने के बाद उन्हें सीधे रेट ऑफर किए जाएंगे।

यूजर संख्या के आधार पर चार कैटेगरी
CBC ने वेबसाइट और मोबाइल ऐप्स को उनके मासिक यूनिक यूजर्स के आधार पर चार कैटेगरी में बांटा है:

A+ कैटेगरी: 2 करोड़ से ज्यादा यूजर

A कैटेगरी: 1 से 2 करोड़ यूजर

B कैटेगरी: 50 लाख से 1 करोड़ यूजर

C कैटेगरी: 2.5 लाख से 50 लाख यूजर

यूजर डेटा जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 के बीच का होना चाहिए और इसे ऑडिटर या अधिकृत प्रतिनिधि से सर्टिफाइड कराना जरूरी होगा।

कौन कर सकता है आवेदन
आवेदन वही वेबसाइट या मोबाइल ऐप कर सकते हैं जो:

कम से कम एक साल से चल रहे हों

भारत में रजिस्टर्ड कंपनी द्वारा संचालित हों

गैर-सरकारी (Non-Government) प्लेटफॉर्म हों

सरकारी वेबसाइट्स या PSUs को अलग प्रक्रिया के तहत पैनल में शामिल किया जाएगा।

पैनल की अवधि और आखिरी तारीख
CBC का यह पैनल 31 दिसंबर 2027 तक मान्य रहेगा। तकनीकी आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 27 फरवरी 2026 तय की गई है।

CBC की सख्त चेतावनी
CBC ने साफ कहा है कि अगर किसी वेबसाइट या ऐप पर आपत्तिजनक, अश्लील, देश-विरोधी या कानून के खिलाफ कंटेंट पाया गया, तो उसे पैनल से हटाया जा सकता है।

कहां और कैसे करें संपर्क
आवेदन और जानकारी के लिए इच्छुक प्लेटफॉर्म CBC के न्यू मीडिया डिविजन से संपर्क कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ फिजिकल डॉक्यूमेंट जमा करना भी जरूरी होगा।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology