कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) के पारिवारिक विवाद ने अब एक नया कानूनी और राजनीतिक मोड़ ले लिया है। राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह द्वारा अपने ममेरे भाई बृजेंद्र प्रताप सिंह को भेजे गए 1 करोड़ रुपये के मानहानि नोटिस पर प्रतापगढ़ के MLC कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपाल जी’ ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
क्या है पूरा मामला?
भानवी कुमारी सिंह ने अपने अधिवक्ता पंकज कौशिक के माध्यम से बृजेंद्र प्रताप सिंह को एक कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें आरोप लगाया गया है कि 21 सितंबर 2025 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर उनके खिलाफ एक अपमानजनक और भ्रामक पोस्ट की गई। नोटिस के अनुसार, इस पोस्ट को 11 लाख से अधिक बार देखा गया, जिससे भानवी सिंह की सामाजिक छवि को अपूरणीय क्षति पहुँची है। उन्होंने 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक माफी और 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है।
अक्षय प्रताप सिंह का प्रहार
इस कानूनी नोटिस के सार्वजनिक होने के बाद MLC अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपाल जी’ ने भानवी सिंह के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “भानवी सिंह द्वारा भेजा गया यह नोटिस पूरी तरह से निराधार और तथ्यों से परे है। भानवी सिंह खुद गलत हैं और उन्होंने अपने ही भाई को गलत तरीके से कानूनी नोटिस भेजकर मामले को बेवजह तूल देने की कोशिश की है।”
अक्षय प्रताप सिंह ने आगे कहा कि यह कानूनी कदम किसी मानहानि के लिए नहीं, बल्कि व्यक्तिगत द्वेष और आपसी रंजिश के कारण उठाया गया है। उन्होंने संकेत दिया कि नोटिस में लगाए गए आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं है।





Users Today : 35
Users Yesterday : 139