Home » टीवी » UP: लखनऊ में दबंगई, हनुमान सेतु पर न्यूज चैनल में कार्यरत महिला पत्रकार सोनी कपूर से मारपीट और अभद्रता,FIR दर्ज

UP: लखनऊ में दबंगई, हनुमान सेतु पर न्यूज चैनल में कार्यरत महिला पत्रकार सोनी कपूर से मारपीट और अभद्रता,FIR दर्ज

130 Views

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिला सुरक्षा और पत्रकारों की गरिमा को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। हनुमान सेतु मंदिर के बाहर दर्शन के बाद लौट रही मान्यता प्राप्त महिला पत्रकार सोनी कपूर और उनके साथ मौजूद महिलाओं के साथ कुछ दबंगों ने न केवल धक्का-मुक्की और मारपीट की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी।

क्या है पूरा मामला ?

​मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6:30 बजे पत्रकार सोनी कपूर अपनी सहेलियों के साथ हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन के लिए गई थीं। मंदिर परिसर के पास कुछ गार्ड और अज्ञात व्यक्ति वहां मौजूद कुत्तों को बेरहमी से मार रहे थे। जब महिला पत्रकार ने इस क्रूरता का विरोध किया, तो आरोपी भड़क गए और उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी।

​सत्ता के रसूख की दी धमकी

​पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों में से एक व्यक्ति खुद को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का करीबी और भाजपा नेता बताकर डरा रहा था। आरोपियों ने हाथापाई के दौरान सोनी कपूर का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। इस घटना में महिलाओं को शारीरिक चोटें भी आई हैं, जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

​इस घटना ने स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी स्थिति को संभालने के बजाय मूकदर्शक बने रहे। हालांकि, मामला बढ़ने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।

​Media4samachar का सवाल
​राजधानी के सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक के बाहर अगर एक मान्यता प्राप्त पत्रकार सुरक्षित नहीं है, तो आम महिलाओं की सुरक्षा का क्या? क्या सत्ता का नाम लेकर कोई भी कानून को हाथ में ले सकता है?

प्रमुख बिंदु:

​स्थान: हनुमान सेतु मंदिर परिसर, लखनऊ।
​धाराएं: पुलिस ने मारपीट, मोबाइल तोड़ने और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया।
​जांच: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology