Home » टीवी » नोएडा: APN न्यूज़ चैनल की एंकर नेहा शर्मा दुबे के बकाया वेतन का मामला,ट्विटर पर गुहार और लेबर विभाग की चुप्पी से बढ़ी नाराजगी

नोएडा: APN न्यूज़ चैनल की एंकर नेहा शर्मा दुबे के बकाया वेतन का मामला,ट्विटर पर गुहार और लेबर विभाग की चुप्पी से बढ़ी नाराजगी

117 Views

नोएडा | डिजिटल प्लेटफॉर्म Media4samachar द्वारा प्रमुखता से उठाए गए एंकर नेहा शर्मा दुबे के बकाया वेतन के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। जहाँ एक ओर महिला एंकर इंसाफ के लिए सोशल मीडिया से लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं, वहीं प्रशासन और चैनल प्रबंधन की ‘चुप्पी’ कई सवाल खड़े कर रही है।

ट्वीट और टैग का भी नहीं हुआ असर

​नेहा शर्मा दुबे ने ट्विटर (X) के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार और श्रम विभाग के आला अधिकारियों को बार-बार टैग कर अपनी व्यथा सुनाई है। 7 साल तक संस्थान को सींचने वाली एंकर का आरोप है कि:

  • अनदेखी: कई बार ट्वीट करने और जिम्मेदारों को टैग करने के बावजूद चैनल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई संपर्क नहीं साधा गया है।
  • संवादहीनता: बकाया मांगने पर MD द्वारा ‘ब्लॉक’ किए जाने का मामला अब भी जस का तस बना हुआ है।

लेबर डिपार्टमेंट की सुस्ती पर सवाल

​हैरानी की बात यह है कि मामला संज्ञान में होने के बावजूद लेबर डिपार्टमेंट (Labour Department) द्वारा अभी तक चैनल संस्थान पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।

    • ​लेबर कोर्ट द्वारा बुलाए जाने पर भी प्रबंधन का कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हो रहा है।
    • ​विभाग की इस ‘धीमी चाल’ से पीड़ित पत्रकार के मानसिक और आर्थिक तनाव में बढ़ोतरी हो रही है।

Media4samachar का पक्ष: > जब हमारे संस्थान द्वारा इस संबंध में चैनल के HR या संबंधित विभाग को फोन किया गया, तो वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। सवाल यह है कि क्या रसूखदार चैनलों के आगे श्रम कानून बौने साबित हो रहे हैं?

क्या है पूरा मामला?

​एंकर नेहा शर्मा दुबे ने APN News (नोएडा) में लगातार 7 वर्षों तक अपनी सेवाएँ दीं। सितंबर 2025 में संस्थान छोड़ने के बाद, उनकी 6 महीने की सैलरी और अन्य बकाया राशि (Dues) का भुगतान अब तक नहीं किया गया है।

​श्रम कानूनों के तहत, वेतन रोकना न केवल अवैध है, बल्कि यह एक कर्मचारी के मौलिक अधिकारों का हनन भी है। यदि जल्द ही इस पर सख्त एक्शन नहीं लिया गया, तो मीडिया कर्मियों का सिस्टम से भरोसा उठना तय है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology