Home » टीवी » NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा,मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा,मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

18 Views

सीनियर मीडिया प्रोफेशनल शाह रजा ‘एनडीटीवी’ (NDTV) में फिर से सकिय भूमिका निभाएंगे। नेशनल रेवेन्यू हेड (गवर्नमेंट) के रूप में रजा एनडीटीवी के सभी प्लेटफॉर्म्स पर सरकारी राजस्व रणनीति का नेतृत्व करेंगे।

कंपनी की ओर से जारी इंटरनल मेल में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकारों, सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) और अन्य सरकारी संस्थानों के साथ शाह रजा का लंबा अनुभव देशभर में सार्वजनिक संस्थानों के साथ NDTV की सहभागिता को और मजबूत करेगा।

इस इंटरनल मेल के अनुसार, ‘एनडीटीवी परिवार के अधिकांश लोग शाह रजा को अच्छी तरह जानते हैं। वर्ष 2013 में जुड़ने के बाद से रजा संस्थान के एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं। उन्होंने पिछले 13 वर्षों में राष्ट्रीय स्तर पर सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े राजस्व कार्यों को विकसित करने और उनका नेतृत्व करने में अहम भूमिका निभाई है।’

  1. इसके साथ ही इस इंटरनल मेल में यह भी कहा गया है, ‘पिछले कुछ महीनों से रजा अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में काम कर रहे थे। इस दौरान भी उन्होंने टीम को महत्वपूर्ण रणनीतिक सहयोग दिया और कई राज्यों में सरकारी राजस्व से जुड़े अहम कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। अब हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि रजा फिर से फुल-टाइम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।’
media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology