मीडिया जगत से बड़ी खबर सामने आई है। अनुभवी टीवी पत्रकार संदीप सिंह ने News18 इंडिया से इस्तीफा दे दिया है। अब वे Times Now नवभारत के साथ नई पारी शुरू कर रहे हैं। यहां वे न्यूज़ एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
देश नहीं झुकने देंगे’ से ‘न्यूज़ की पाठशाला’ तक
News18 इंडिया में संदीप सिंह, एंकर अमन चोपड़ा के लोकप्रिय शो ‘देश नहीं झुकने देंगे’ की टीम के अहम सदस्य रहे। इस शो में उन्होंने कंटेंट निर्माण, रिसर्च और प्रोग्राम प्रेजेंटेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अब टाइम्स नाउ नवभारत में वे एंकर सुशांत सिन्हा के चर्चित एक्सप्लेनर शो ‘न्यूज़ की पाठशाला’ के लिए स्क्रिप्ट लिखेंगे। यह शो सरल और तथ्यों पर आधारित अंदाज में खबरों को समझाने के लिए जाना जाता है।
17 साल का अनुभव और ENBA अवॉर्ड से सम्मानित
संदीप सिंह का टीवी पत्रकारिता में 17 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्हें दो बार प्रतिष्ठित ENBA Award से सम्मानित किया जा चुका है।
वे रिसर्च बेस्ड कंटेंट, दमदार स्क्रिप्ट राइटिंग और खबरों को आसान भाषा में समझाने की कला के लिए पहचाने जाते हैं। न्यूज़रूम के तेज़ माहौल में उन्होंने प्राइम टाइम शो प्रोडक्शन, स्पेशल स्टोरीज़ और हाई-इम्पैक्ट कंटेंट तैयार कर अपनी अलग पहचान बनाई है।
कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम
संदीप सिंह का करियर कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ा रहा है। वे Network 18 ग्रुप के अलावा India News, News Nation, Zee Media, ETV, Mahuaa News, Janta TV और Azad News जैसे चैनलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
उन्होंने 10 से ज्यादा स्टिंग ऑपरेशन, कई स्पेशल शो और विशेष प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। उनके काम की गुणवत्ता और शोध आधारित दृष्टिकोण ने उन्हें इंडस्ट्री में मजबूत पहचान दिलाई है।
टाइम्स ग्रुप में नई पारी
अब टाइम्स ग्रुप के साथ उनकी नई शुरुआत को मीडिया इंडस्ट्री में एक अहम संपादकीय विस्तार के रूप में देखा जा रहा है। ‘न्यूज़ की पाठशाला’ जैसे लोकप्रिय शो के लिए उनका अनुभव और कंटेंट पर पकड़ एक मजबूत आधार साबित हो सकता है।




Users Today : 6
Users Yesterday : 122