गाजियाबाद, 19 फरवरी 2026। आईटीएस कॉलेज के यूजी कैंपस के मास कम्युनिकेशन क्लब द्वारा “न्यूज़ फ्लैश – 60 सेकंड्स चैलेंज” प्रतियोगिता का आयोजन सेमिनार हॉल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आलोक द्विवेदी, अध्यक्ष नोएडा मीडिया क्लब एवं एडिटर-इन-चीफ TV27 न्यूज चैनल उपस्थित रहे।



प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की न्यूज़रूम शैली की रिपोर्टिंग क्षमता को निखारना था। प्रतिभागियों को 60 सेकंड के भीतर समाचार को स्पष्ट, प्रभावशाली और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करना था। इस दौरान त्वरित सोच, संरचित संवाद कौशल, वॉइस मॉड्यूलेशन और कैमरे के सामने प्रस्तुति कौशल का आकलन किया गया।
आईटीएस समूह के वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा ने अपने संदेश में कहा कि देश को निष्पक्ष, निर्भीक और ईमानदार पत्रकारों की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों को सत्यनिष्ठाÑ के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
यूजी कैंपस की प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ.) नैंसी शर्मा ने मुख्य अतिथि आलोक द्विवेदी का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को व्यावहारिक अनुभव मिलता है। अपने संबोधन में आलोक द्विवेदी ने मीडिया की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर युग में संचार का महत्व रहा है और आज के समय में जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता और भी अधिक है। उन्होंने छात्रों को महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
प्रतियोगिता में बीसीए के सीताराम को प्रथम, बीबीए की उन्नति गुप्ता एवं अभय पुंडीर को द्वितीय तथा राशि (बीबीए) और सयोनि (बीसीए) को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डीन डॉ. विदुषी सिंह, बीबीए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आदिल खान, संयोजक प्रोफेसर मोनिका शर्मा, प्रोफेसर रमा रानी मिश्रा, डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य संकाय सदस्य एवं छात्र उपस्थित रहे।




Users Today : 6
Users Yesterday : 122