नेटवर्क18 मीडिया (Network18 Media & Investments Limited) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने अपनी पूरी तरह स्वामित्व वाली सब्सिडियरी न्यूज18 मराठी प्राइवेट लिमिटेड (News18 Marathi Private Limited) के साथ विलय (मर्जर) को मंजूरी दे दी है। बता दें कि पहले यह कंपनी IBN Lokmat News Private Limited के नाम से जानी जाती थी।
यह फैसला 25 मार्च 2026 को हुई बोर्ड मीटिंग में लिया गया। इस स्कीम के तहत न्यूज18 मराठी प्राइवेट लिमिटेड, जो एक मराठी न्यूज चैनल चलाती है, अब नेटवर्क18 में पूरी तरह शामिल हो जाएगी। इस विलय की प्रभावी तारीख 1 अप्रैल 2026 तय की गई है।
कंपनी का कहना है कि इस मर्जर का मकसद मराठी न्यूज बिजनेस को और मजबूत करना और ऑपरेशंस को एक जगह लाकर बेहतर तरीके से चलाना है। ‘नेटवर्क18 मीडिया’ पहले से हिंदी, अंग्रेजी और कई रीजनल भाषाओं में न्यूज चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स चला रही है।
चूंकि ‘न्यूज18 मराठी’, नेटवर्क18 की ही पूरी तरह स्वामित्व वाली कंपनी है, इसलिए इस विलय में किसी तरह का पैसा या शेयर जारी नहीं किया जाएगा। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में कोई बदलाव नहीं होगा।
वित्तीय आंकड़ों की बात करें तो 31 मार्च 2025 तक नेटवर्क18 का टर्नओवर करीब 2206.87 करोड़ रुपये और कुल एसेट्स 8317.51 करोड़ रुपये थे। वहीं ‘न्यूज18 मराठी’ का टर्नओवर 43.02 करोड़ रुपये और एसेट्स 19.92 करोड़ रुपये रहे।
हालांकि, यह मर्जर अभी कुछ जरूरी सरकारी और रेगुलेटरी मंजूरियों के अधीन है। सभी मंजूरी मिलने के बाद ही इसे पूरी तरह लागू किया जाएगा।





Users Today : 21
Users Yesterday : 276