Home » टीवी » Prime News चैनल के नाम पर पत्रकारिता की सरेआम ‘बोली’,10 मिनट के वायरल ऑडियो ने खोला वसूली के फर्जीवाड़े का खेल

Prime News चैनल के नाम पर पत्रकारिता की सरेआम ‘बोली’,10 मिनट के वायरल ऑडियो ने खोला वसूली के फर्जीवाड़े का खेल

68 Views

पत्रकारिता जैसे जिम्मेदार पेशे को कलंकित करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए 10 मिनट से अधिक के एक ऑडियो ने ‘Prime News’ के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े की कलई खोल दी है। इस ऑडियो में एक युवती रिपोर्टर और ब्यूरो चीफ जैसे पदों को “सब्जी-भाजी” की तरह बेचती नजर आ रही है।
​”खबर न भी बनाइये, कोई दिक्कत नहीं”— ठगी का नया तरीका
​वायरल ऑडियो में जब सामने वाले व्यक्ति ने ईमानदारी से स्वीकार किया कि उसे खबर बनानी नहीं आती, तो युवती ने बेझिझक कहा— “कोई बात नहीं आप जुड़ जाइये, ख़बर न भी बनाइये कोई दिक्क़त नहीं है।” यह बयान साफ करता है कि गिरोह का मकसद पत्रकारिता नहीं, बल्कि केवल आईडी कार्ड के नाम पर अवैध वसूली करना है।

​बातचीत के दौरान युवती ने तहसील रिपोर्टर, डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर और ब्यूरो चीफ बनने के लिए अलग-अलग ‘चार्ज’ (फीस) की मांग की। झल्लाहट में अपना नाम बताते हुए वह युवती लगातार क्लाइंट को अपनी बातों के जाल में फंसाती दिखी।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology