Home » जॉब » न्यूज नेशन चैनल में इन पदों पर निकली वेकेंसी,11 अप्रैल को नोएडा में वॉक-इन इंटरव्यू

न्यूज नेशन चैनल में इन पदों पर निकली वेकेंसी,11 अप्रैल को नोएडा में वॉक-इन इंटरव्यू

112 Views

अगर आपके पास नए आइडियाज हैं और आप उन्हें बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर सकते हैं, तो न्यूज नेशन नेटवर्क आपके लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है। दरअसल, ‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ अपनी डिजिटल टीम के विस्तार के लिए मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर्स की भर्ती कर रहा है। इसके लिए कंपनी ने वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया है।

न्यूज नेशन की ओर से सोशल मीडिया पर जारी जानकारी के मुताबिक, यह वॉक-इन इंटरव्यू शनिवार, 11 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार सीधे इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

इंटरव्यू का आयोजन नोएडा के सेक्टर 126 स्थित सिल्वर स्प्रिंग बिल्डिंग में किया जाएगा। इंटरव्यू का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक तय किया गया है।

कंपनी जिन पदों के लिए भर्ती कर रही है, उनमें मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर (ओरिजिनल पैकेज), मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर (अपलोडिंग), मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर (स्पोर्ट्स) और इंटर्न (हिंदी टाइपिंग अनिवार्य) शामिल हैं।

उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दौरान अपने अपडेटेड रेज्यूमे की हार्ड कॉपी साथ लानी होगी। इसके अलावा उम्मीदवार अपना रेज्यूमे hr@newsnation.in पर भी भेज सकते हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology