नोएडा: देश के प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल Aaj Tak ने हिंदी टीवी न्यूज़ एंकर के पद पर भर्ती निकाली है। यह पद नोएडा लोकेशन के लिए है, जहां अनुभवी और दमदार ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस वाले उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है।
जारी सूचना के मुताबिक, चैनल ऐसे एंकर की खोज में है जो लाइव बुलेटिन, ब्रेकिंग न्यूज और बड़े इवेंट्स को आत्मविश्वास और सटीकता के साथ संभाल सके। साथ ही उम्मीदवार में खबरों की समझ, एडिटोरियल जजमेंट और दर्शकों से कनेक्ट करने की क्षमता होना जरूरी बताया गया है।
क्या होगी जिम्मेदारी?
लाइव बुलेटिन और ब्रेकिंग न्यूज को एंकर करना
बड़े घटनाक्रमों के दौरान कवरेज लीड करना
स्टोरी आइडिएशन, स्पेशल कवरेज और इलेक्शन रिपोर्टिंग में योगदान
हाई-प्रेशर और संवेदनशील परिस्थितियों में काम करना
टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों से मजबूत जुड़ाव बनाना
कौन कर सकता है अप्लाई?
हिंदी न्यूज एंकरिंग/रिपोर्टिंग में 5-8 साल का अनुभव
मजबूत आवाज, स्पष्ट उच्चारण और प्रभावी स्क्रीन प्रेजेंस
तेज़ न्यूज सेंस और एडिटोरियल समझ
फास्ट-पेस्ड न्यूज़रूम में काम करने की क्षमता
शिफ्ट आधारित काम के लिए लचीलापन
इच्छुक उम्मीदवार दिए गए लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं।





Users Today : 42
Users Yesterday : 236