दैनिक जागरण समूह (Jagran Prakashan Limited) के हिंदी यूथ अखबार आईनेक्स्ट (iNext) ने अपने न्यूजरूम विस्तार के तहत तीन जिलों में वैकेंसी ओपन की है। इनमें यूपी का आगरा, प्रयागराज तथा झारखंड का रांची शामिल है।
पद जिनके लिए भर्ती होनी है-
- रिपोर्टर
- सब-एडिटर्स
संस्थान ऐसे मीडिया प्रोफेशनल्स की तलाश में है, जिनके पास रिपोर्टिंग या डेस्क का 2 से 5 वर्षों का अनुभव हो। उम्मीदवारों में बेहतर न्यूज सेंस, हिंदी भाषा पर मजबूत पकड़ और तय समय सीमा के भीतर तेज़ी से काम करने की क्षमता होना आवश्यक बताया गया है।
रिपोर्टर्स की जिम्मेदारी ग्राउंड रिपोर्टिंग, खबरें तैयार करने और एक्सक्लूसिव स्टोरी डेवलप करने की होगी। वहीं, सब-एडिटर्स को न्यूज एडिटिंग, आकर्षक हेडलाइन लिखने और कंटेंट को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का कार्य संभालना होगा।
इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज्युमे और पोर्टफोलियो parul.bhatia@inext.co.in पर भेज सकते हैं।




Users Today : 22
Users Yesterday : 63