Home » जॉब » Media Job: रिपब्लिक भारत न्यूज चैनल को स्मार्ट हिंदी न्यूज एंकर की तलाश,देखें चैनल द्वारा जारी विज्ञापन

Media Job: रिपब्लिक भारत न्यूज चैनल को स्मार्ट हिंदी न्यूज एंकर की तलाश,देखें चैनल द्वारा जारी विज्ञापन

41 Views

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क (Republic Bharat) ने अपने न्यूज रूम के लिए हिंदी न्यूज एंकर पद पर भर्ती निकाली है। चैनल ने ऐसे मीडिया प्रोफेशनल्स से आवेदन मांगे हैं, जिनके पास लाइव ब्रॉडकास्ट और न्यूज डेस्क का अच्छा अनुभव हो।

जारी भर्ती सूचना के अनुसार, उम्मीदवार के पास 5 से 10 वर्षों का अनुभव होना चाहिए। साथ ही हिंदी भाषा पर मजबूत पकड़, लेखन और एडिटिंग स्किल्स, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों की समझ तथा तेज न्यूज सेंस जरूरी बताया गया है।

चैनल ने कहा है कि उम्मीदवार में दबाव में काम करने की क्षमता, बेहतर एडिटोरियल जजमेंट और हाई-एनर्जी न्यूजरूम के अनुरूप कोऑर्डिनेशन स्किल्स होनी चाहिए।

यह पद नोएडा सेक्टर-158 स्थित ऑफिस के लिए है। इच्छुक उम्मीदवार अपना सीवी- chirag.verma@republicworld.com पर भेज सकते हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology