Home » टीवी » News18 india: टॉप एंकर्स में प्राइम टाइम स्लॉट की जंग..किसके खाते में कौन सा टाइम

News18 india: टॉप एंकर्स में प्राइम टाइम स्लॉट की जंग..किसके खाते में कौन सा टाइम

46 Views

News18 india: खबर देश के प्रमुख न्यूज नेटवर्क्स में शुमार ‘नेटवर्क18’ (Network18) के हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18 India) को लेकर है। जहां मीडिया के गलियारों में अफवाहों का बाजार तेजी से गर्म हो रहा है। इसकी वजह है दो एंकर्स की एंट्री।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक में शुशांत सिन्हा जून से रात 9 बजे के प्राइम टाइम की कमान संभाल सकते हैं। वहीं चैनल के मैनेजिंग एडिटर और सीनियर न्यूज एंकर किशोर अजवाणी को रात 8 बजे का शो दिया जा सकता है। रात 8 बजे के शो के होस्ट अमन चोपड़ा शाम 7 बजे और अमिश देवगन शाम 6 बजे का शो होस्ट करते नजर आ सकते हैं। वहीं रुबिका लियाकत के जाने के बाद शाम 5 बजे का शो अर्पिता आर्या के खाते में जाने की पूरी संभावना है।

हालांकि, फिलहाल चैनल प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बावजूद इसके, मीडिया इंडस्ट्री में इन चर्चाओं ने न्यूज18 इंडिया के संभावित नए प्राइम टाइम स्ट्रक्चर को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ा दी है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology