‘एनडीटीवी’ (NDTV) ने अखिल गुप्ता को चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के पद पर नियुक्त किया है। अखिल गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (Linkedin) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।
अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘सपने केवल प्रेरित नहीं करते, बल्कि एक्शन की भी मांग करते हैं। आज मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि मुझे एनडीटीवी, जो अब अडानी ग्रुप का हिस्सा है, का चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। यह पद मेरे करियर के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, न केवल जिम्मेदारी के कारण बल्कि अडानी नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा किया है, उसके कारण भी।
मुझे वित्तीय कार्यों का नेतृत्व करने का अवसर मिला है, जो एक ऐसी संस्था का हिस्सा है जो सार्वजनिक चर्चा और राष्ट्रीय संवाद को आकार देती है। पिवर, एयरटेल, इन्फ्राटेल, ज़ायडस और अडानी में 19 वर्षों के अनुभव के दौरान मुझे असाधारण लीडर्स से सीखने और जटिल व्यावसायिक परिस्थितियों को संभालने का अवसर मिला।’
यही नहीं, अखिल गुप्ता ने अपने पूर्व बॉस और मेंटर्स का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें मार्गदर्शन दिया, उनके दृष्टिकोण को आकार दिया और उत्कृष्टता की ओर प्रेरित किया।
इससे पहले अखिल गुप्ता अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड में फाइनेंस कंट्रोलर (बिजनेस यूनिट) के रूप में तीन साल से अधिक समय तक काम कर चुके हैं।
इसके अलावा, उन्होंने ज़ायडस कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड, भारती इन्फ्राटेल लिमिटेड, भारती एयरटेल लिमिटेड और पीवीआर लिमिटेड जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों भी कार्य किया है।





Users Today : 58
Users Yesterday : 139