Home » Uncategorized » Amish Devgan: टाइम्स नेटवर्क जा तो रहे हैं अमिश देवगन,लेकिन किस पद पर ?

Amish Devgan: टाइम्स नेटवर्क जा तो रहे हैं अमिश देवगन,लेकिन किस पद पर ?

49 Views

Amish Devgan:  न्यूज18 इंडिया के सीनियर एंकर/एडिटर अमिश देवगन बहुत जल्द टाइम्स नेटवर्क (Times Now Navbharat) का हिस्सा बनने जा रहे हैं। ऐसी चर्चा मीडिया गलियारों में बेहद तेजी से फैली हुई है। साथ ही इस बात की भी चर्चा है कि अमिश बतौर Consulting Editor ग्रुप को ज्वाइन करने वाले हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है..लेकिन टाइम्स के अंदरखाने में भी अमिश को लेकर कयासों का बाजार गर्म है।

तेज तर्रार एंकर अमिश देवगन ने वर्ष 2002 में ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times) से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने टेलीविजन की ओर रुख किया और ‘जी मीडिया’ (Zee Media) से जुड़े। वर्ष 2005 में वह ‘जी बिजनेस’ से जुड़े,  यहां उनकी करीब 11 साल की पारी ने उन्हें बिजनेस जर्नलिज्म और टेलीविजन एंकरिंग की दुनिया में स्थापित किया। उन्होंने ‘जी बिजनेस’ में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। वह डिप्टी एडिटर, एडिटर (आउटपुट) और एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) जैसे पदों पर रहे और मई 2015 में चैनल के चीफ एडिटर बने।

‘जी बिजनेस’ में उनका प्रमुख कार्यक्रम ‘Big Story Big Debate’ रहा। इस शो में राजनीति, अर्थव्यवस्था, वित्तीय बाजार और देश-दुनिया से जुड़े बड़े मुद्दों पर बहस होती थी।

‘जी मीडिया’ की 11 सालों की लंबी पारी के बाद अमिश देवगन ने वर्ष 2016 में नेटवर्क18 का रुख किया। उस समय वह IBN7 (अब न्यूज18 इंडिया) के एग्जिक्यूटिव एडिटर और एंकर बने और चैनल की हिंदी स्ट्रैटेजी से जुड़ी जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई थी। यह उनके करियर का बड़ा मोड़ था। यहीं से उनकी पहचान का एक नया अध्याय शुरू हुआ- ‘आर-पार’ के साथ।

साल 2019 में नेटवर्क18 ने उन्हें न्यूज18 (यूपी, मध्यप्रदेश और राजस्थान) का मैनेजिंग एडिटर बनाया। इस भूमिका के साथ उनकी जिम्मेदारी केवल स्क्रीन तक सीमित नहीं रही, बल्कि न्यूज रूम और एडिटोरियल फैसलों तक भी पहुंची। इस तरह उनकी भूमिका एक प्राइम टाइम एंकर से आगे बढ़कर न्यूज ऑपरेशन और एडिटोरियल लीडरशिप तक पहुंच गई। ऐसे में देखना ये है कि अमिश अपनी नई पारी कहां और किस पोजीशन से शुरू करते हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology