Editors Club Of India की एक महत्वपूर्ण बैठक आज रेडीसन होटल, नोएडा में राष्ट्रीय अध्यक्ष Amitabh Agnihotri जी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत संगठनात्मक विस्तार और सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक अहम घोषणा के साथ हुई, जिसमें न्यूज़1इंडिया के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग चड्डा को एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस घोषणा का सभी पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

बैठक में आगामी 30 मई 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के भव्य कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इस आयोजन को ऐतिहासिक और प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से विभिन्न आयामों पर गंभीर चर्चा की गई। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिम्मेदारियों का स्पष्ट वितरण करते हुए 11 अलग-अलग समितियों का गठन किया गया, जिनमें आयोजन, मीडिया समन्वय, अतिथि प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स, सोशल मीडिया, विधिक परामर्श, मंच संचालन, वित्त, प्रचार-प्रसार, सुरक्षा एवं समन्वय समिति प्रमुख रूप से शामिल हैं।
अध्यक्ष अमिताभ अग्निहोत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि “आज के बदलते मीडिया परिदृश्य में संपादकों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया एक ऐसा मंच है जो न केवल पत्रकारों की आवाज को मजबूती देगा, बल्कि पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा के लिए भी अग्रसर रहेगा।” उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करें।
बैठक में Dr. Sunil Kaushik Sanjay Giri Alok Dwivedi Arvind Singh Anchor Poornima Mishra Kaushal Kumar Anurag Chaddha Naresh Vashistha सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने सुझावों और विचारों के माध्यम से आयोजन को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया। सभी ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि 30 मई का कार्यक्रम पत्रकारिता के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ और सभी सदस्यों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए अपने संकल्प को दोहराया।





Users Today : 13
Users Yesterday : 404