Home » आवाजाही » News India चैनल से एंकर गौरव शर्मा का इस्तीफा,जल्द बड़े संस्थान में संभालेंगे जिम्मेदारी,किस कारण से दिया इस्तीफा ?

News India चैनल से एंकर गौरव शर्मा का इस्तीफा,जल्द बड़े संस्थान में संभालेंगे जिम्मेदारी,किस कारण से दिया इस्तीफा ?

203 Views

न्यूज इंडिया से एंकर गौरव किशोर शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने बीती 17 अक्तूबर के दिन प्रबंधन को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

जब से यहां एडिटर इन चीफ/डायरेक्टर अरविंद चतुर्वेदी ने कार्यभार संभाला हैं तब से चैनल में पॉलिटिक्स के चलते इस्तीफों की लाइन लगना स्टार्ट हो गई हैं कहा जा सकता हैं की वो किसी को भी यहां जल्दी रुकने नहीं देते हैं और अपने ही पूर्व संस्थान के मीडिया कर्मचारियों को भर्ती करते हैं 

गौरव किशोर शर्मा युवा एंकर हैं। इससे पहले जी न्यूज, न्यूज 24 जैसे बड़े चैनल में काम कर चुके हैं। न्यूज़ इंडिया में 9.30 का शो कर रहे थे। चैनल के लिए कई बड़े-बड़े साक्षात्कार कर चुके हैं। गौरव किशोर शर्मा की जोश टॉक पर संघर्ष की कहानी बेहद प्रेरणादायक रही थी।

बता दें कि महाकुंभ कवरेज में ‘न्यूज़ इंडिया’ चैनल का हेलीकॉप्टर शॉट कार्यक्रम चर्चा में रहा था, इसके लिए चैनल प्रबंधन ने गौरव को सम्मानित भी किया था।

कहा जा रहा है कि न्यूज़ इंडिया को अलविदा कहने के बाद गौरव एक बड़े नेटवर्क में जा रहे हैं, उन्हें ऑफर लेटर भी प्राप्त हो चुका है। हालांकि वह कहां जा रहे हैं, अभी इसका खुलासा नहीं किया है।

सूत्रों की माने तो वह आगामी एक नवंबर को नए संस्थान में ज्वाइन करेंगे।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology