Home » आवाजाही » एंकर नंदिनी शुक्ला ने सुदर्शन न्यूज़ चैनल के साथ शुरू किया नया सफर,नेशनल एंकर की मिली जिम्मेदारी

एंकर नंदिनी शुक्ला ने सुदर्शन न्यूज़ चैनल के साथ शुरू किया नया सफर,नेशनल एंकर की मिली जिम्मेदारी

105 Views

युवा पत्रकार नंदिनी शुक्ला ने अपने करियर में एक और नई उड़ान भरी है। हाल ही में उन्होंने ग्लोबल भारत टीवी को अलविदा कह दिया है, जहाँ वे एंकर के साथ-साथ प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी भी निभा रही थीं। अब नंदिनी सुदर्शन न्यूज़ में बतौर नेशनल एंकर अपनी नई पारी की शुरुआत कर रही हैं।

मूल रूप से प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली नंदिनी शुक्ला ने अपने मीडिया करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में एनडीटीवी में बतौर ट्रेनी की थी। इसके बाद उन्होंने मुज़फ्फरनगर के एक रेडियो स्टेशन में रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में काम किया। वर्ष 2022 में वे न्यूज़ नेशन से जुड़ीं, जहाँ उन्होंने मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2024 में नंदिनी ने न्यूज़ नेशन को अलविदा कहा और ग्लोबल भारत टीवी में अपनी नई पारी शुरू की। अब उन्होंने वहाँ के सफर को विराम देते हुए सुदर्शन न्यूज़ में नेशनल एंकर के रूप में कदम रखा है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology