Home » Uncategorized » न्यूज़ एजेंसी ANI में विभिन्न पदों पर वेकेंसी,देखें विज्ञापन

न्यूज़ एजेंसी ANI में विभिन्न पदों पर वेकेंसी,देखें विज्ञापन

24 Views

New Delhi में होगी तैनाती, 3 से 6 वर्ष के अनुभवी उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

एशियन न्यूज इंटरनेशनल (ANI) ने अपने आधिकारिक Twitter/X हैंडल के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। New Delhi स्थित Twitter Desk पर Sub-Editor / Senior Sub-Editor के कुल 3 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

पद का विवरण

  • पद: Sub-Editor / Senior Sub-Editor
  • स्थान: New Delhi
  • अनुभव: 3 से 6 वर्ष
  • पदों की संख्या: 3

मुख्य जिम्मेदारियां

चयनित उम्मीदवारों को ANI के आधिकारिक Twitter/X हैंडल के लिए न्यूज अपडेट तैयार करने और प्रकाशित करने के साथ-साथ विभिन्न स्रोतों से Breaking News एवं महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर रखनी होगी।

उम्मीदवारों को खबरों को संक्षिप्त, सटीक और आकर्षक Tweets में बदलना, Headlines, Breaking News और Live Updates रियल-टाइम में तैयार करना तथा प्रकाशन से पहले खबरों की तथ्य-जांच सुनिश्चित करनी होगी।

इसके अलावा रिपोर्टरों और अन्य डेस्क के साथ समन्वय, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मामलों, राजनीति, बिजनेस, खेल और अन्य प्रमुख विषयों पर अपडेट रहना तथा Trending Topics पर नजर रखते हुए महत्वपूर्ण खबरों की समय पर कवरेज सुनिश्चित करना भी जिम्मेदारी का हिस्सा होगा।

योग्यता एवं आवश्यकताएं

उम्मीदवार के पास न्यूजरूम, डिजिटल मीडिया या सोशल मीडिया न्यूज एनवायरनमेंट में 3 से 6 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। साथ ही उत्कृष्ट Writing और Editing Skills, मजबूत News Sense तथा खबरों की प्राथमिकता तय करने की क्षमता जरूरी है।

अंग्रेजी और हिंदी भाषा पर मजबूत पकड़ आवश्यक है, जबकि किसी क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान अतिरिक्त लाभ माना जाएगा। उम्मीदवार को Tight Deadlines में तेज और सटीक तरीके से काम करने तथा Twitter/X के प्लेटफॉर्म और उसके Content Formats की अच्छी समझ होनी चाहिए।

यह भूमिका 24×7 Fast-Paced Newsroom में Rotational Shifts के साथ काम करने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए है।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार अपना CV, Current CTC और Notice Period की जानकारी के साथ ईमेल के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

Email: divyalata@aniin.com

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology