Home » आवाजाही » दैनिक जागरण ग्रुप में अंकित सिंह तोमर की एंट्री,डिप्टी एडिटर (एंटरटेनमेंट) की मिली जिम्मेदारी

दैनिक जागरण ग्रुप में अंकित सिंह तोमर की एंट्री,डिप्टी एडिटर (एंटरटेनमेंट) की मिली जिम्मेदारी

676 Views

पत्रकार अंकित सिंह तोमर ने हाल ही में जागरण मीडिया समूह को ज्वॉइन किया है। अंकित ने यहां डिप्टी एडिटर के पद पर ज्वॉइन किया है। उन्हें एंटरटेनमेंट की टीम को हेड करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
करीब 11 साल से पत्रकारिता में काम कर रहे अंकित ने अपने करियर की शुरूआत साल 2014 में एक वेब पोर्टल से की थी। इस पोर्टल में काम करने के बाद उन्होंने रिजनल चैनल जनता टीवी को ज्वॉइन किया। यहां उन्होंने एंटरटनमेंट के शो को प्रोड्यूस करने का काम करते थे। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में E 24 और न्यूज 24 को ज्वॉइन किया। यहां उन्होंने डिजिटल विंग में काम किया और एंटरटेनमेंट की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद साल 2019 में अंकित ने Zee News को ज्वॉइन किया। यहां वो ढाई बजे का एंटरटेनमेंट का शो बॉलीवुड ब्रेकिंग संभालते थे। इसके अलावा उन्होंने यहां टाइम मशीन जैसे शो को संभाला, इसके साथ ही कई स्टार्स का इंटरव्यू भी किया। इसके अलावा उन्होंने यहां न्यूज और प्रोग्रामिंग के शोज को भी प्रोड्यूस किया। साल 2022 में अंकित ने भारत 24 को ज्वॉइन किया। इस चैनल में उन्होंने कई अच्छे शोज पर काम किया। यहां वो एंटरटेनमेंट को संभालते थे और साथ ही प्रोग्रामिंग शोज भी देखते थे। इसके अलावा उन्होंने एंकर के तौर पर गुजरात इलेक्शन कवर किया। उनका शो मोटाभाई शु चाले छे काफी पसंद किया गया। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एंकरिंग के साथ साथ उन्होंने रिपोर्टिंग भी यहां की। इसके अलावा कई बड़े सितारों का इंटरव्यू भी किया। साल 2023 में अंकित ने न्यूज नेशन ज्वॉइन किया। यहां उन्होंने मध्यप्रदेश चुनाव को एंकर के तौर पर कवर किया। उन्होंने मतवाला नाम के शो को होस्ट किया। इसके अलावा उन्होंने एंटरटेनमेंट की टीम को लीड किया। साथ ही कई स्टार्स का इंटरव्यू भी किया। इसके बाद उन्होंने इसी साल Zee5 ज्वॉइन किया। यहां वो प्रोड्क्शन हेड के तौर पर कार्यभार संभाल रहे थे। यहीं पर उन्होंने Zee News के लिए फिर से एंटरटेनमेंट के शो को कुछ वक्त के लिए संभाला और इसके अलावा उन्होंने IIFA अवॉर्ड्स को भी कवर किया, जहां उन्होंने 70 से ज्यादा सितारों का इंटरव्यू किया। अपने करियर में उन्होंने कई बड़े स्टार्स का इंटरव्यू किया है, जिसमें कंगना रनौत, बॉबी देओल, नोरा फतेही, माधुरी दीक्षित, कृति सेनॉन, शाहिद कपूर समेत कईयों का इंटरव्यू किया है। नई पारी के लिए उन्हें ढेर सारी बधाई।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology