गोवा के पहले हिंदी सैटेलाइट नेशनल न्यूज चैनल ‘राष्ट्र टीवी’ में स्पोर्ट्स एंकर और डिजिटल इंचार्ज के रूप में कार्यरत युवा पत्रकार Ashwin Mishra अब एक नई और बड़ी जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। चैनल ने उन्हें लखनऊ से पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति, खेल, क्राइम और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज की जिम्मेदारी सौंप दी है।

‘स्पोर्ट्स पावरप्ले’ से बनाई पहचान
अश्विन मिश्रा ने 1 अगस्त 2025 को राष्ट्र टीवी जॉइन किया था। गोवा में रहते हुए उन्होंने रोजाना शाम 6 बजे प्रसारित होने वाले लोकप्रिय शो ‘स्पोर्ट्स पावरप्ले’ को होस्ट किया, जिसने खेल प्रेमियों के बीच चैनल की एक खास पहचान बनाई।
प्रमुख इंटरव्यू और उपलब्धियां
अश्विन की चर्चित उपलब्धियों में शामिल हैं:
क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर का पहला टीवी इंटरव्यू
सुरेश रैना, शेन वॉटसन, रॉबिन उथप्पा, कीरोन पोलार्ड और ड्वेन ब्रावो जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के इंटरव्यू
राजनीतिक हस्तियों जैसे गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत का चार बार इंटरव्यू
मनोरंजन जगत के सितारों मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर और जैकी श्रॉफ से विशेष बातचीत
इसके अलावा अश्विन ने बड़े आयोजनों की ग्राउंड कवरेज की है, जैसे:
56वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2025
2025 FIDE वर्ल्ड कप
ICC महिला विश्व कप 2025
ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026
अनुभव और करियर का सफर
राष्ट्र टीवी से पहले अश्विन ITV नेटवर्क इंडिया न्यूज में स्पोर्ट्स रिपोर्टर थे। वहां उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024, टी20 वर्ल्ड कप 2024, IPL 2025, WPL 2025, नेशनल गेम्स 2025, खो-खो वर्ल्ड कप और प्रो-कबड्डी लीग जैसे बड़े इवेंट्स कवर किए।
इसके पहले वह इंडिया अहेड न्यूज का हिस्सा रहे, जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश की हाई-प्रोफाइल सीटों—अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़—से ग्राउंड रिपोर्टिंग की। अश्विन ने दैनिक भास्कर की यूपी टीम में भी काम किया।
शिक्षा और पृष्ठभूमि
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले अश्विन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से की। इसके साथ ही उन्होंने LLB (कानून) की डिग्री भी हासिल की है, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण में और गहराई आई है।






Users Today : 10
Users Yesterday : 603