योगगुरु या पहलवान?
बाबा रामदेव का पतंजलि घी भले ही खाद्य विभाग के मानकों पर खरा नहीं उतरा हो लेकिन बाबा अपने प्रोडक्ट को सही बताने के लिए किसी भी स्तर पर उतर सकते है, अब इसे ही देख लीजिए..बाबा जी अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में गए थे…कार्यक्रम में मंच पर बात करते करते बाबा रामदेव इतने जोश में आ गए की होस्ट यानी ऐंकर के साथ पहलवानी करने लगे हैं…अगर यकीन ना हो तो आप खुद ही देख लीजिए…
क्लिप अमर उजाला के कार्यक्रम “संवाद” का है। वीडियो में रामदेव कुश्ती लड़ते देखे जा रहे हैं। वे पास खड़े अमर उजाला डॉट कॉम के संपादक जयदीप कार्णिक को अचानक लपेट में ले लेते हैं और फिर एकाएक उठाकर पटक देते हैं। अचानक की कुश्ती से अकबकाये कार्णिक जब गले पड़े रामदेव को लेकर चैतन्य होते हैं तो बाबा को बखूबी चित्त कर देते हैं। इस वीडियो पर लोग अलग-अलग तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं…





Users Today : 17
Users Yesterday : 139