Home » सुख-दुख » 26 की उम्र में बना करोड़पति, BMW-फेरारी से चलता था,करोड़ो की गाड़ी व बंगला,दुबई में की शादी…यूपी के उन्नाव में अनुराग द्विवेदी के घर ED की रेड

26 की उम्र में बना करोड़पति, BMW-फेरारी से चलता था,करोड़ो की गाड़ी व बंगला,दुबई में की शादी…यूपी के उन्नाव में अनुराग द्विवेदी के घर ED की रेड

142 Views

Anurag Dwivedi ED raid : उन्नाव के फेमस यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के घर पर ईडी ने छापेमारी की। अनुराग ने 22 नवंबर को दुबई में क्रूज पर अपनी शादी की और उसने 100 से अधिक रिश्तेदारों को अपने खर्चे पर बुलाया।

उन्नाव : उन्नाव के एक छोटे से गांव का रहने वाला लड़का जो 7 साल पहले साइकिल से चलता था। 22 नवंबर को उसने दुबई में क्रूज पर शादी की। बॉलीवुड की हस्तियां भी उसकी शादी में शामिल हुईं। रिश्तेदारों को गांव से दुबई खुद के खर्चे पर बुलाया। बड़ी-बड़ी गाड़ियों से चलता है। इस समय उसके पास BMW, डिफेंडर जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। इस फेमस यूट्यूबर का नाम अनुराग है।

अनुराग के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा। 16 अधिकारियों की टीम ने करीब 12 घंटे तक प्रॉपर्टी और अन्य कागजात खंगाले। जांच एजेंसी को छापे में क्या मिला इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई। इससे पहले अक्टूबर में भी अनुराग पर ED ने शिकंजा कसा था।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology