Home » टीवी » बड़ी खबर: मोदी सरकार ने बदला PMO का नाम, अब कहलाएगा-‘सेवा तीर्थ’

बड़ी खबर: मोदी सरकार ने बदला PMO का नाम, अब कहलाएगा-‘सेवा तीर्थ’

86 Views

PMO Name Changed: मोदी सरकार ने पीएमओ यानि कि प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदल दिया है। नए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) परिसर का नाम ‘सेवा तीर्थ ‘ होगा। इससे एक दिन पहले राजभवनों का नाम बदला गया था। राज्यों में बने राजभवन अब लोकभवन के नाम से जाने जाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि सत्ता से सेवा की ओर जा रहे हैं. ये बदलाव प्रशासनिक नहीं है बल्कि सांस्कृतिक है. सार्वजनिक संस्थानों में बड़ा बदलाव हो रहा है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले साल राज्यपालों के सम्मेलन में हुई चर्चा का हवाला देते हुए बताया कि राजभवन औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है. इस वजह से राज्यपालों और उप राज्यपालों के कार्यालयों को अब लोकभवन और लोकनिवास के नाम से जाना जाएगा.

केंद्र सरकार ने राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया है. इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी का आधिकारिक आवास अब लोक कल्याण मार्ग कहलाता है. 2016 तक इसे 7 रेस कोर्स रोड कहा जाता था.

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology