दिल्ली-मुंबई दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लड़की से खुलेआम संबंध बनाने वाले बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद से वह फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपी नेता को घटनास्थल पर ले जाकर मामले की पुष्टि की।
देखें गिरफ्तारी का वीडियो
गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस की बाइट
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में जिला पंचायत सदस्य के पति और भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर महिला मित्र के साथ खुलेआम संबंध बनाने उनका वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद से वह फरार चल रहे थे। पुलिस ने 23 मई की रात आरोपी मनोहर धाकड़ के गांव में उसके घर पर दबिश दी थी, लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रही कार (MP 14 CC 4782) को जब्त कर लिया था।
मंदसौर जिले की भानपुरा पुलिस ने भाजपा नेता मनोहर धाकड़ को रविवार को गिरफ्तार किया। धाकड़ का एक महिला के साथ एक्सप्रेस-वे पर संबंध बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि घटना 13 मई की रात 8 बजे के करीब की है। एक्सप्रेस-वे के हाई सिक्योरिटी कैमरों में यह घटना कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद 23 मई को मंदसौर के भानपुरा थाने में मनोहर धाकड़ और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल महिला की पहचान के लिए जांच जारी है।
उनके साथ दिखी महिला की तलाश जारी है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वो महिला कौन थी, और उसने ऐसा क्यों किया। मामले में ब्लैकमेलिंग की आशंका में NHAI के तीन कर्मचारी निलंबित हुए। पुलिस ने महिला पर भी केस दर्ज किया है।
मंदसौर जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खुलेआम संबंध बनाने वाले कथित भाजपा नेता का वीडियो बीते कई दिनों से चर्चा में है। वीडियो में दिखने वाले नेता मनोहरलाल धाकड़ को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उनके साथ नजर आ रही महिला की भी तलाश की जा रही है। अब हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर वो कौन थी? उसकी क्या मजबूरी रही कि वह नेताजी के खुली सड़क पर संबंध बनाने को तैयार हो गई? खैर, पुलिस ने महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि महिला की पहचान हो गई है।
22 मई को वायरल हुए वीडियो के बाद चर्चा में आया। हालांकि,वायरल वीडियो 13 मई का है। इसके इतने दिनों बाद सामने आने के पीछे भी ब्लैकमेलिंग की बात सामने आई है। NHAI ने तीन कर्मचारियों को भी निलंबित किया है। पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ी तो इनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जा सकता है। इधर, पूर्व भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ की गिरफ्तारी के बाद महिला की तलाश तेज हो गई है।
