खबर मध्य प्रदेश मीडिया से हैं यहां से संचालित सैटेलाइट हिन्दी न्यूज चैनल BSTV को अब नया संपादक मिल गया हैं डॉ अवधेश मिश्रा जी को मैनेजमेंट ने (संपादक) के पद पर नियुक्ति की हैं,छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी अवधेश जी पहले से ही संभाल रहे थे अब उन्हें मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी भी दे दी गई हैं

डॉ अवधेश मिश्रा जी इसके पूर्व न्यूज 18 इंडिया,IBC 24, ईटीवी व अन्य नेशनल/रीजनल चैनलों में बड़ी भूमिका निभा चुके हैं
BSTV चैनल प्रबंधन ने डॉ अवधेश मिश्रा की नियुक्ति पर उनको शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी हैं
वही Media4samachar से बातचीत में अवधेश जी ने कहा
संस्थान का मुझ पर भरोसे और जिम्मेदारियों का ऐसा ‘कोरा कागज’ है जिसपर अपने संघर्ष और अथाह परिश्रम से स्वर्णिम अछरों में इतिहास लिखने की कोशिश करूंगा,
आज तक जितना कुछ अल्प सीखा-समझा उससे संस्थान को गति देने अपनी गिलहरी की भूमिका ज़रूर तय करूंगा।

आप सब अपना स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद बनाए रखिए
आज से मैं BSTV में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों राज्य का संपादक हुआ।
Media4samachar की तरफ से डॉ अवधेश मिश्रा जी को ढेरों शुभकामनाएं बधाई






Users Today : 119
Users Yesterday : 337