Home » टीवी » “आज की खबर” चैनल में चेयरमैन चन्द्रसेन वर्मा व एमडी रागिनी पांडे ने स्टाफ के साथ फहराया तिरंगा

“आज की खबर” चैनल में चेयरमैन चन्द्रसेन वर्मा व एमडी रागिनी पांडे ने स्टाफ के साथ फहराया तिरंगा

532 Views

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित आज की खबर न्यूज़ चैनल के प्रांगण में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर संस्थान में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें चैनल के चेयरमैन चन्द्रसेन वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में तिरंगा फहराया,चैनल की एमडी रागिनी पांडे भी मौजूद रहीं

​ध्वजारोहण के दौरान चैनल के सभी वरिष्ठ पत्रकार, तकनीकी टीम और समस्त स्टाफ मौजूद रहा। राष्ट्रगान के सस्वर गायन और देशभक्ति के नारों के साथ पूरा परिसर गूंज उठा। ध्वजारोहण के बाद चेयरमैन चन्द्रसेन वर्मा ने उपस्थित सभी कर्मचारियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

विविधता में एकता और संविधान की रक्षा का दिया संदेश

​अपने संबोधन के दौरान चेयरमैन चन्द्रसेन वर्मा ने भारत की सांस्कृतिक विविधता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा पर बल दिया। उन्होंने कहा:

“अलग है भाषा, धर्म, जात और प्रान्त, भेष, परिवेश, पर सबका एक है गौरव राष्ट्रध्वज तिरंगा श्रेष्ठ। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 80 साल की स्वतंत्रता फिर भी हर बार नई सी लगती है। स्वतंत्रता, लोकतंत्र, न्याय, समानता और आपसी एकता हमारा राष्ट्रीय संकल्प है। ये मूल्य हमारे संविधान की नींव हैं, इनकी रक्षा करना देश के प्रति हमारा परम कर्तव्य है। अपनी आजादी, संविधान और इसके उसूलों की रक्षा के लिए हमारा संकल्प अडिग है। आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद जय भारत 🇮🇳 भारत माता की जय।”

 

निष्पक्ष पत्रकारिता से देश सेवा का संकल्प

​चैनल के चेयरमैन के विचारों को आत्मसात करते हुए कार्यक्रम में मौजूद पूरे स्टाफ ने भी देश की अखंडता और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने यह संकल्प लिया कि चैनल हमेशा निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज और देश की सेवा करता रहेगा। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों के बीच मिठाइयां बांटी गईं और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology