जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड (Zee Media Corporation Ltd) ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि कंपनी के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) राजेश सरीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने यह जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को भेजी सूचना में दी है।
राजेश सरीन का इस्तीफा 10 नवंबर 2025 के कारोबारी घंटों के समाप्त होने के बाद प्रभावी हो गया। वे लंबे समय से कंपनी की वरिष्ठ प्रबंधन टीम का हिस्सा रहे और संगठन की राजस्व रणनीति व व्यवसायिक विकास में अहम भूमिका निभाते रहे।
अपने त्यागपत्र में सरीन ने लिखा कि यह निर्णय उनके लिए आसान नहीं था क्योंकि जी मीडिया के साथ उनका कार्यकाल “सीख देने वाला और संतोषजनक” रहा। उन्होंने बताया कि वे व्यक्तिगत कारणों से पद छोड़ रहे हैं और इसके पीछे कोई अन्य वजह नहीं है। साथ ही उन्होंने कंपनी और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन की सफलता में योगदान देना उनके लिए गर्व की बात रही।
NDTV ने अपने ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी सिद्धार्थ शर्मा को सौंपी है। सिद्धार्थ के पास 14 वर्ष से अधिक का अनुभव है, जिसमें पत्रकारिता, क्रिएटिविटी और टेक्नोलॉजी का मजबूत मिश्रण शामिल है।
उन्होंने ET Now के Technoholik, TV Today के Gadgets & Gizmos और Good News Today जैसे प्रोग्राम्स के लिए दर्शकों को इनसाइटफुल कंटेंट दिया है। नेटवर्क18 में उन्होंने भारत का पहला डिजिटल-फर्स्ट ऑटो और टेक शो CNN-News18 पर लॉन्च किया था। वहीं, The Quint में उन्होंने VR रिव्यू, मोबाइल-फर्स्ट फॉर्मेट और सेल्फी इंटरव्यू जैसे प्रयोग किए।
जागरण न्यू मीडिया में वे Apple, Hyundai, Porsche, BMW, Samsung और Ford जैसे ब्रांड्स के लिए बड़े ब्रांडेड स्टोरीटेलिंग प्रोजेक्ट्स लीड कर चुके हैं। कनाडा में उनके अंतरराष्ट्रीय अनुभव ने उन्हें डिजिटल स्ट्रैटेजी और क्लाइंट डेवलपमेंट में भी महारत दी है।




Users Today : 166
Users Yesterday : 139