56 Views
टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है। इसके साथ ही वे 4 मार्च 2026 को कारोबार बंद होने के बाद कंपनी के बोर्ड से अलग हो गए।
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि राजीव गुप्ता का इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में दूसरा कार्यकाल पूरा हो गया था, इसलिए नियमों के मुताबिक उनका कार्यकाल समाप्त हो गया।
इसके साथ ही वे कंपनी के ऑडिट कमेटी के सदस्य पद से भी अलग हो गए हैं।
कंपनी ने कहा कि बोर्ड में रहते हुए राजीव गुप्ता ने जो योगदान दिया, उसके लिए कंपनी उनकी सराहना करती है और उनका धन्यवाद करती है।
यह जानकारी कंपनी ने सेबी के लिस्टिंग नियम (LODR) के तहत शेयर बाजारों को दी है।



Users Today : 64
Users Yesterday : 995