Home » सुख-दुख » कानपुर: 200 करोड़ के रिसॉर्ट में हुई थी DSP ऋषिकांत शुक्ला के बेटे की शादी, बारात में नाचे ADG-SP

कानपुर: 200 करोड़ के रिसॉर्ट में हुई थी DSP ऋषिकांत शुक्ला के बेटे की शादी, बारात में नाचे ADG-SP

153 Views

कानपुर के अपराधी चैनल मालिक अखिलेश दुबे के करीबी डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला को 100 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोप में निलंबित किया गया है. मार्च में, शुक्ला ने ₹200 करोड़ के ईटरनिटी रिसॉर्ट में बेटे की भव्य शादी की थी. बारात में ADG, SP, DCP समेत कई आला अधिकारियों और विधायकों, सांसदों ने जमकर डांस किया था. अब एसआईटी जांच में शुक्ला की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है.

कानपुर के अखिलेश दुबे के करीबी रहे सीओ ऋषिकांत शुक्ला को 100 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति सामने आने के बाद निलंबित कर दिया गया है. मार्च में, शुक्ला ने 200 करोड़ के आलीशान ईटरनिटी रिसॉर्ट में अपने बेटे की शादी की थी, जिसकी बारात में ADG और SP रैंक के अधिकारियों समेत कई नेताओं ने डांस किया था. अब एसआईटी जांच में उनकी आय से कई गुना अधिक संपत्तियों का खुलासा हुआ है

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology