Home » टीवी » संपादक जी की मुलाक़ात योगी आदित्यनाथ से हुई,संपादक जी गुलगुले में घुली हुई चीनी से भी 175 फ़ीसदी अधिक मिठास से भरे हुए हैं

संपादक जी की मुलाक़ात योगी आदित्यनाथ से हुई,संपादक जी गुलगुले में घुली हुई चीनी से भी 175 फ़ीसदी अधिक मिठास से भरे हुए हैं

585 Views

अभिषेक उपाध्याय (वरिष्ठ पत्रकार)

बड़ी ख़बर-

संपादक जी की मुलाक़ात योगी आदित्यनाथ से हुई,संपादक जी गुलगुले में घुली हुई चीनी से भी 175 फ़ीसदी अधिक मिठास से भरे हुए

पत्रकारिता की नसों में सरकारी कोटे की दुकान की इतनी चीनी घुल गई है,

कि इंसुलिन बनाने वाली कंपनियों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं!!

आज सुबह से ही न्यूज़ 18 उत्तर प्रदेश का कवरेज देख रहा हूँ,

मासूम बच्चों की जान लेने वाले कोडीन कफ सिरप के किरदार, उसके पीछे के बाहुबली ज़िम्मेदार तो कहीं नज़र नहीं आए,

हाँ नशे के ख़िलाफ़ योगी सरकार के ऐतिहासिक एक्शन की एक के बाद एक धमाकेदार ख़बरें ज़रूर छायी हुई हैं!!

महाकवि निराला अपनी बेहद चर्चित कविता “कुकुरमुत्ते’ में लिख गए हैं-

“अबे, सुन बे, गुलाब,

ख़ून चूसा खाद का तूने अशिष्ट,

डाल पर इतरा रहा कैपिटलिस्ट!”

संपादक जी की मुस्कुराहट इसी कविता को आज के संदर्भों में कुछ यूँ बयां कर रही है-

“अबे, सुन बे, कोडीन

सरकार को बदनाम कर रहा, ख़बरदार!

कलम घोंपकर मार दूँगा, होशियार!!”

सो आज से देखते रहिए News 18!

नशे पर योगी प्रहार का कलमतोड़ सीन!!

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology