Home » आवाजाही » ‘न्यूज नेशन’ चैनल में संपादक (डिजिटल) बिंदिया भट्ट की एंट्री

‘न्यूज नेशन’ चैनल में संपादक (डिजिटल) बिंदिया भट्ट की एंट्री

106 Views

पत्रकार बिंदिया भट्ट ने ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने यहां एडिटर (डिजिटल) के पद पर जिम्मेदारी संभाली है। इस भूमिका में वे हिंदी और अंग्रेजी समेत सात वेबसाइट्स की निगरानी करेंगी।

बिंदिया भट्ट इससे पहले ‘न्यूज24 डिजिटल (अंग्रेजी)’ में बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत थीं, जहां उन्होंने करीब एक साल तक अपनी सेवाएं दीं। कुछ दिनों पहले उन्होंने इस पद से इस्तीफा दिया था।

‘न्यूज नेशन’ के साथ यह उनकी दूसरी पारी है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2006 में ‘Bag Films and Media Ltd’ से की थी। पिछले दो दशकों में उन्होंने ‘दैनिक भास्कर’, माइक्रोसॉफ्ट न्यूज, न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली बिंदिया भट्ट ने नोएडा स्थित आईएमएस से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स डिग्री प्राप्त की है।

मीडिया जगत में उन्हें एक अनुभवी डिजिटल रणनीतिकार और सशक्त संपादकीय नेतृत्व के रूप में जाना जाता है। बिंदिया भट्ट को मीडिया उद्योग में 19 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

भड़ास से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि “अपने करियर के दौरान उन्होंने विविध विषयों पर लेखन किया है और विशेष रूप से गेमिंग, ऑटोमोबाइल और टेक से जुड़ी खबरों में गहरी रुचि रखती हैं। उन्हें कार, बाइक, गेमिंग और गैजेट्स जैसे विषयों पर लिखना बेहद पसंद है।”

 

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology