Home » टीवी » संपादक की कुर्सी भी सलामत नहीं! साधना ग्रुप से संपादक रवि बिड़ला बाहर,मीडिया गलियारों में चर्चा तेज़

संपादक की कुर्सी भी सलामत नहीं! साधना ग्रुप से संपादक रवि बिड़ला बाहर,मीडिया गलियारों में चर्चा तेज़

108 Views

मीडिया जगत में हलचल! साधना ग्रुप (Sadhna Group) से एक बड़ी खबर आ रही है। संस्थान के संपादक रवि बिड़ला (Ravi Birla) को उनके पद से अचानक हटा दिया गया है। खबर है कि उन्हें और उनके साथ 22 अन्य कर्मचारियों को संस्थान ने ‘ले-ऑफ’ का मेल भेजकर 31 जनवरी तक का समय दिया है।

एक संपादक स्तर के वरिष्ठ पत्रकार की इस तरह अचानक विदाई ने मीडिया इंडस्ट्री में सुरक्षा और मैनेजमेंट के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर क्या वजह रही कि ग्रुप ने अपनी संपादकीय टीम के मुखिया पर ही गाज गिरा दी?

किसी भी न्यूज़ चैनल में संपादक का पद सबसे महत्वपूर्ण होता है। रवि बिड़ला जैसे चेहरे को हटाना इस बात की ओर इशारा करता है कि साधना ग्रुप के भीतर या तो कोई बहुत बड़ा वित्तीय संकट है,हालांकि, इस छंटनी ने संस्थान में काम कर रहे बाकी कर्मचारियों के बीच डर और अनिश्चितता का माहौल पैदा कर दिया है।

हालांकि ये कोई पहला मामला ऐसा नहीं हैं इसके पहले भी साधना ग्रुप हमेशा विवादों में रहा हैं क्योंकि जब चैनल का मैनेजमेंट ही सही न हो तो उसके अंदर कार्य कर रहे मीडिया कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं ऐसा ही साधना ग्रुप में काफी समय से हो रहा हैं यही ही नहीं कुछ अन्य शिकायतें इस ग्रुप की Media4samachar को मिली हैं जो की जल्द ही हम सभी साक्ष्य के साथ प्रकाशित करेंगे

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology