Home » टीवी » EXCLUSIVE: उप श्रम आयुक्त सुयश पांडे ने APN News चैनल पर अब कसा शिकंजा,वेतन मांगने पर MD राजश्री राय ने एंकरों को किया ब्लॉक

EXCLUSIVE: उप श्रम आयुक्त सुयश पांडे ने APN News चैनल पर अब कसा शिकंजा,वेतन मांगने पर MD राजश्री राय ने एंकरों को किया ब्लॉक

40 Views

नोएडा (गौतमबुद्धनगर): मीडिया जगत की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान Media4samachar की खबर का बड़ा असर हुआ है। APN News चैनल की महिला एंकरों के बकाया वेतन को डकारने और उनके उत्पीड़न के मामले में उप श्रम आयुक्त (DLC) सुयश पांडे ने कड़ा रुख अपनाया है।

​ताज़ा घटनाक्रम में यह भी सामने आया है कि संस्थान की एमडी (MD) राजश्री राय ने अपनी ही पूर्व महिला एंकरों द्वारा वेतन की मांग किए जाने पर उन्हें WhatsApp और X (ट्विटर) पर ब्लॉक कर दिया है।

​📍 नेहा, नलिनी और वक्ता दुबे: तीन एंकरों का दो साल का संघर्ष

​चैनल की तीन जानी-मानी महिला एंकरों— नेहा शर्मा दुबे, नलिनी पालीवाल और वक्ता दुबे — ने संस्थान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। Media4samachar को दी गई शिकायत के अनुसार उनकी शिकायत के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

वेतन पर कुंडली: आरोप है कि संस्थान ने इन तीनों एंकरों का तीन-चार महीने का वेतन पिछले कई महीनों से रोक रखा है।

संवाद के दरवाजे बंद: जब एंकरों ने अपना हक मांगा, तो एमडी राजश्री राय ने उनसे बात करने के बजाय उन्हें सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया, जो एक जिम्मेदार मीडिया संस्थान के प्रमुख के लिए बेहद शर्मनाक कृत्य है।

अवैध रूप से हटाया गया: बिना किसी नोटिस या स्पष्टीकरण के इन एंकरों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

​⚖️ कमिश्नर सुयश पांडे की सख्त चेतावनी

​उप श्रम आयुक्त सुयश पांडे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रबंधन को अंतिम अवसर दिया है। जांच के दौरान यह पाया गया कि कंपनी जानबूझकर एंकरों के अटेंडेंस और वेतन संबंधी रिकॉर्ड छुपा रही है।

​अभिलेख प्रस्तुत करने का आदेश:

कमिश्नर कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि वेतन रजिस्टर पेश न करना वेतन भुगतान अधिनियम, 1936 की धारा 14 के तहत अपराध है।

​कानूनी हंटर: औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 की धारा 11(3) का हवाला देते हुए प्रबंधन को चेतावनी दी गई है कि यदि वे उपस्थित नहीं होते, तो विभाग कठोर दंडात्मक कार्यवाही करेगा।
​जिम्मेदारी तय: विभाग ने साफ कर दिया है कि भविष्य में होने वाली किसी भी विधिक कार्यवाही की जिम्मेदारी सीधे तौर पर प्रबंधन की होगी।

नेहा, नलिनी और वक्ता दुबे को न्याय मिलने तक यह मुहिम जारी रहेगी।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology