Home » टीवी » FM न्यूज़ चैनल के डायरेक्टर राहुल सिंह का बयान आया—एंकरिंग के लिए माही ने छोड़ा चैनल

FM न्यूज़ चैनल के डायरेक्टर राहुल सिंह का बयान आया—एंकरिंग के लिए माही ने छोड़ा चैनल

102 Views

नोएडा/नई दिल्ली: एफएम न्यूज (FM News) चैनल में हाल ही में एक महिला पत्रकार द्वारा लगाए गए आरोपों पर चैनल के नवनियुक्त डायरेक्टर राहुल सिंह भदौरिया ने Media4samachar से बातचीत में अपना रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने महिला पत्रकार माही द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें पूरी तरह निराधार, गलत और मनगढ़ंत बताया है।

आउटपुट के लिए हुई थी भर्ती, करना चाहती थीं एंकरिंग

​बातचीत में डायरेक्टर राहुल सिंह भदौरिया ने बताया कि संस्थान ने महिला पत्रकार की नियुक्ति आउटपुट (Output) विभाग की जिम्मेदारियों के लिए की थी। हालांकि, ज्वाइन करने के बाद से ही वह लगातार एंकर बनने का दबाव बना रही थीं और एंकरिंग की चाहत रख रही थीं।

माता जी की बीमारी का बहाना बनाकर ली छुट्टी

​भदौरिया ने आगे जानकारी दी कि जब उनकी यह मांग पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने अचानक अपनी माता जी की तबीयत खराब होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने संस्थान के एचआर (HR) डिपार्टमेंट से नियमानुसार लीव (छुट्टी) ली, लेकिन छुट्टी मंजूर होने के अगले ही दिन से वह बिना किसी सूचना के चैनल से गायब हो गईं और काम पर नहीं लौटीं।

दूसरे चैनल में काम करने की मिली जानकारी

​चैनल प्रबंधन के अनुसार, महिला पत्रकार के अचानक गायब होने के बाद जब पड़ताल की गई, तो संस्थान में ही कार्यरत अन्य साथियों और सूत्रों के हवाले से यह चौंकाने वाली जानकारी मिली कि वह किसी दूसरे न्यूज चैनल में कार्य कर रही हैं।
​डायरेक्टर राहुल सिंह भदौरिया ने स्पष्ट किया है कि संस्थान की छवि को धूमिल करने और अपनी पेशेवर लापरवाहियों को छिपाने के उद्देश्य से ही यह गलत और बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं, जिनमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology