Home » आवाजाही » Zee मीडिया के नए ग्रुप संपादक से मिलिए,वरिष्ठ पत्रकार अनुज खरे को मिली जिम्मेदारी

Zee मीडिया के नए ग्रुप संपादक से मिलिए,वरिष्ठ पत्रकार अनुज खरे को मिली जिम्मेदारी

98 Views

वरिष्ठ पत्रकार अनुज खरे ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) समूह के साथ अपने करियर की नई पारी की शुरुआत की है। उन्हें ग्रुप एडिटर, Indiadotcom Digital Private Limited (IDPL) नियुक्त किया गया है। इस भूमिका में वे नेटवर्क की सभी वेबसाइट्स और सोशल प्लेटफॉर्म्स की संपादकीय दिशा और रणनीति का नेतृत्व करेंगे।

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के गौरवशाली पूर्व छात्र एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री अनुज खरे जी को हार्दिक बधाई!

‘जी मीडिया’ (Zee Media) समूह के साथ अपनी नई पारी की शानदार शुरुआत की है। बतौर ग्रुप एडिटर, Indiadotcom Digital Private Limited (IDPL), आप सभी वेबसाइट्स और सोशल प्लेटफॉर्म्स की संपादकीय रणनीति का नेतृत्व करेंगे — यह निश्चय ही आपकी दक्षता, नेतृत्व क्षमता और पत्रकारिता में निरंतर उत्कृष्टता का प्रमाण है।

‘इंडिया टुडे’ समूह में आपकी उल्लेखनीय भूमिका — ‘आजतक (डिजिटल)’, ‘गुड न्यूज टुडे (GNT)’ और ‘किसान तक’ के मेंटर के रूप में — आपकी गहरी संपादकीय दृष्टि और पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

नए दायित्व में आपकी सफलता और सृजनशील नेतृत्व की मंगलकामनाएं! आपका यह नया सफर प्रेरणा बने, यही शुभेच्छा।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology