वरिष्ठ पत्रकार अजय विक्रम सिंह अब News TV India में Executive Editor के रूप में जुड़ गए हैं। उन्हें क्षेत्र में करीब 22 साल का अनुभव है।
अजय विक्रम सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई की और दिल्ली से पत्रकारिता की डिग्री ली। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन समाचार से की। वहां उन्होंने 2007 से 2022 तक वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लगभग 15 साल तक काम किया।

इस दौरान उन्होंने राजनीतिक पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने प्रधानमंत्री की कई विदेश यात्राओं, संसद की रिपोर्टिंग और नक्सल विरोधी अभियानों व सीमा पार आतंकवाद पर कई डॉक्यूमेंट्री भी बनाई हैं।
अजय विक्रम सिंह ने देश के लगभग सभी राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। इसके साथ ही गृह, कृषि और पर्यावरण जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट भी तैयार की हैं।
वे पॉलिटिकल स्ट्रेटजिस्ट के रूप में भी काम कर चुके हैं और कई चुनावी सर्वेक्षणों में भी योगदान दिया है।
अब News TV India न्यूज चैनल में Executive Editor के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी से चैनल की संपादकीय टीम और मजबूत होने की उम्मीद है।
Media4samachar की तरफ से अजय विक्रम सिंह को नए सफर की ढेरों शुभकामनाएं बधाई





Users Today : 21
Users Yesterday : 322