Home » टीवी » हिंदुस्तान की आवाज न्यूज के संपादक सत्येंद्र मिश्रा का हार्ट अटैक से हुआ निधन

हिंदुस्तान की आवाज न्यूज के संपादक सत्येंद्र मिश्रा का हार्ट अटैक से हुआ निधन

180 Views

मीडिया जगत से एक बेहद ही दुखद खबर आई है.. दरअसल, एक अनुभवी पत्रकार अब हमारे बीच नहीं रहे है.. हिन्दुस्तान की आवाज़ न्यूज़ के संपादक एवं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) के अहमदाबाद शहर अध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा का सुबह हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया.. उनके अचानक चले जाने से पत्रकारिता जगत, सामाजिक संगठनों और उनके चाहने वालों में दुख की लहर दौड़ गई है..

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सत्येंद्र मिश्रा पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार चल रहे थे.. और आज सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश अस्पताल पहुँचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया..
सत्येंद्र मिश्रा के आकस्मिक निधन से परिवार पर गहरा आघात पहुँचा है.. परिजन इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।

बता दें कि सत्येंद्र मिश्रा पिछले करीब 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे… उन्होंने हिन्दुस्तान की आवाज़ न्यूज़ के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों, आम जनता की समस्याओं और सच्चाई को निर्भीकता से सामने रखने का कार्य किया.. वे निष्पक्ष, बेबाक और जुझारू पत्रकार के रूप में जाने जाते थे..

उनका यूँ अचानक चले जाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे पत्रकारिता जगत और ABPSS संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है..

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology