उन्नाव/वाराणसी। हिंदुस्तान वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के जिला संवाददाता अमित त्रिपाठी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री, पुलिस अधीक्षक उन्नाव समेत संबंधित उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर मामले की जांच की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, मूल रूप से वाराणसी निवासी अमित त्रिपाठी ने वर्ष 2022 और 2023 के बीच अपनी पत्नी के नाम पर सैयद अब्बासपुर, मुरादगंज, मुर्तजानगर, शेखपुर सहित कई स्थानों पर करोड़ों की व्यावसायिक, आवासीय और कृषि भूमि खरीदी है। साथ ही 2024 और 2025 में और भी संपत्तियां उजागर होने की संभावना जताई गई है
शिकायतकर्ता का आरोप है कि त्रिपाठी ने कानपुर के एक संपादक के नाम पर प्रति माह 20 लाख रुपये की उगाही की और अखबार के नाम पर अवैध वसूली का तंत्र खड़ा किया। इसके अतिरिक्त, आरोप है कि शिकायत दर्ज करने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और लगभग 20 गाड़ियों से पीछा किया गया।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि ED और CBI को भी इस मामले की जानकारी दी गई है। आरोप है कि अखबार के नाम पर ब्लैकमेलिंग के जरिए करोड़ों की अवैध संपत्ति जुटाई गई है, जिसकी जांच जल्द शुरू हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2022–2023 के दौरान अर्जित की गई संपत्तियों का ब्योरा – स्थान, क्षेत्रफल और गाटा संख्या सहित – आगामी दिनों में अखबारों और अन्य माध्यमों में सार्वजनिक किया जाएगा।
