Home » सियासत » IAS नूपुर गोयल का आज जन्मदिन,पांच बार असफल लेकिन नहीं छोड़ा हौसला,अंतिम प्रयास में UPSC क्रैक कर बनीं IAS

IAS नूपुर गोयल का आज जन्मदिन,पांच बार असफल लेकिन नहीं छोड़ा हौसला,अंतिम प्रयास में UPSC क्रैक कर बनीं IAS

193 Views

मेरठ जिले में सीडीओ के पद पर कार्यरत IAS नूपुर गोयल का आज जन्मदिन हैं, Media4samachar की तरफ से नूपुर जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं बधाई

नूपुर गोयल उन लोगों में से हैं, जो असफलताओं से घबराए बिना आगे बढ़ती रहीं। नूपुर ने UPSC परीक्षा में तीन बार इंटरव्यू तक पहुंचने के बावजूद असफलता का सामना किया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अंतिम प्रयास में नूपुर ने कड़ी मेहनत से परीक्षा को क्रैक कर 11वीं रैंक हासिल की।

यूपीएससी (UPSC) की क्लीयर करके आईएएस और आईपीएस बनने का ख्वाब बहुत ही कम लोगों का पूरा हो पाता है। हालांकि असफलताओं से बिना घबराए लगातार मेहनत करते रहेंगे तो कामयाबी जरूर मिलेगी। इनमें से ही एक नूपुर गोयल हैं। जिन्होंने असफलता मिलने के बावजूद हार नहीं मानी और अपने अंतिम प्रयास में यूपीएससी पास में कर लिया।

दिल्ली के नरेला की रहने वाली नूपुर गोयल ने डीएवी कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। फिर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। बीटेक के बाद नूपुर गोयल ने इग्नू से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से एमए यानी मास्टर की।

नूपुर के चाचा ने यूपीएससी की तैयारी की थी लेकिन तब वह सफल नहीं हो पाए थे। उनसे ही प्रेरित होकर नूपुर ने आईएएस बनने का ख्वाब देखा। साल 2014 में, नूपुर ने पहले ही प्रयास में प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा पास कर ली, लेकिन इंटरव्यू में असफल रहीं। दूसरे प्रयास में, वह प्रीलिम्स परीक्षा भी पास नहीं कर पाईं। तीसरे प्रयास में, उन्होंने इंटरव्यू तक का सफर तय किया, लेकिन इस बार भी चयन नहीं हो पाया। चौथे प्रयास में, वह प्रीलिम्स परीक्षा क्लियर नहीं कर सकीं। पांचवें प्रयास में, वह फिर से इंटरव्यू तक पहुंचीं, लेकिन चयन नहीं हो सका। इसके बाद, नूपुर ने इंटेलिजेंस ब्यूरो में जॉब करने लगीं।

जॉब के साथ नूपुर यूपीएससी की तैयारियों में भी जुटी रहीं और मेहनत और लगन से साल 2019 के छठवें प्रयास में वह यूपीएससी पास कर ली। आखिरी प्रयास में नूपुर की 11वीं रैंक आई थीं।

फिलहाल नूपुर मेरठ में चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। इसके पहले नूपुर की उन्नाव जिले में पोस्टिंग थी

सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 45 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

 

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology