Home » टीवी » इंडिया न्यूज़ राजस्थान के रिपोर्टर ने अपने ही चैनल के इन्फॉर्मर की उंगली चबाई,मुकदमा

इंडिया न्यूज़ राजस्थान के रिपोर्टर ने अपने ही चैनल के इन्फॉर्मर की उंगली चबाई,मुकदमा

56 Views

भरतपुर (राजस्थान)। मीडिया जगत से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना में इंडिया न्यूज़ राजस्थान के रिपोर्टर और सुजस के संवाददाता अनूप शर्मा पर अपने ही चैनल के इन्फॉर्मर वीरेंद्र गोस्वामी (भूरा) की उंगली काटने का आरोप लगा है। दोनों के बीच बीते दिन किसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई।

एफआईआर के अनुसार, घटना 16 अक्टूबर 2025 की बताई जा रही है। रिपोर्ट में दर्ज शिकायत के मुताबिक, दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट की नौबत आ गई और झगड़े के दौरान अनूप शर्मा ने अपने साथी भूरा गोस्वामी की मुंह में डाली हुई उंगली को काटकर अलग कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, घायल भूरा गोस्वामी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology