Home » टीवी » अपने कर्मचारियों की कई महीने की सैलरी न देने वाले नोएडा से प्रसारित भारत अपडेट चैनल के फिर से शुरू होने की तैयारी

अपने कर्मचारियों की कई महीने की सैलरी न देने वाले नोएडा से प्रसारित भारत अपडेट चैनल के फिर से शुरू होने की तैयारी

134 Views

बड़ी खबर नोएडा से हैं यहां से फिर से शुरू हो रहे भारत अपडेट चैनल से हैं
खबर ये मिल रही हैं की चैनल को फिर से खोलने की तैयारी हो रही हैं

चैनल में कुछ नए डायरेक्टर्स की एंट्री भी हुई हैं वहीं इस चैनल को लेकर अब फिर से एक बार शुरुआत करने जा रहे हैं

भारत अपडेट चैनल कुछ समय पहले काफी सुर्खियों में रहा हैं आप सभी को याद होगा इस चैनल में ताला लग गया था,और यहां पर कार्यरत सभी मीडिया कर्मचारियों को कई महीने का वेतन अभी तक नहीं दिया गया हैं,कुछ को फर्जी चेक पकड़वा दी गई जो बैंक में लगाते ही बाउंस होने लगी,जिसके बाद ऑफिस में पुलिस फोर्स पहुंचने के बाद पीड़ित पत्रकारों की समस्याएं सुनी गई

जिसको Media4samachar ने सभी ऑफिशियल दस्तावेजों के साथ प्रमुखता से खबर को अपने पाठकों तक पहुंचाया था,उस दौरान Media4samachar को यहां के संपादक/एमडी द्वारा लीगल नोटिस की धमकी का डर भी दिखाया गया,लेकिन हमारा संस्थान पीछे नहीं हटा और उन पत्रकार साथियों का पूरा सहयोग देता रहा

अब दावा ये किया जा रहा हैं की चैनल को सभी प्लेटफार्म टाटा,एयरटेल जियो टीवी सहित कई डीटीएच प्लेटफार्म पर प्रसारित किया जाएगा,इसका एक पोस्टर भी जारी किया गया हैं

हालांकि देखने वाली बात अब ये होगी की क्या चैनल में शामिल नए चेहरे इस चैनल को आगे संचालित कर पाएंगे या फिर से पत्रकारों को वेतन व अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology